शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

बाढ़ प्रभावित गांवों में ट्रैक्टर चलित जनरेटर से होगी पानी की सप्लाई, जिला प्रशासन ने हायर किये आर्मेचर और जनरेटर युक्त ट्रैक्टर

Headlines Today24

5 years ago 2 views
बाढ़ प्रभावित गांवों में ट्रैक्टर चलित जनरेटर से होगी पानी की सप्लाई, जिला प्रशासन ने हायर किये आर्मेचर और जनरेटर युक्त ट्रैक्टर
  • परानिधेश भारद्वाज
भिंड जिले की चंबल एवं सिंध नदियों में आई भयानक बाढ़ से कई गांवों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। यहां पर बिजली के खंभे उखड़ने से या फिर अभी भी बिजली के खंभे पानी में डूबे होने से बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में कई गांवों में पीने के पानी की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है। पानी सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के सुझाव पर ग्वालियर से बाढ़ आपदा राहत कार्य देखने आए एडीएम आशीष तिवारी द्वारा ट्रैक्टरों में चलित जनरेटर के द्वारा पानी सप्लाई की व्यवस्था करने के लिए ऐसे ट्रैक्टरों को हायर किया गया है। इन चलित जनरेटर के जरिए बिजली उत्पन्न कर सबसे पहले बाढ़ प्रभावित ऐसे क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई की जाएगी जहां पर ट्यूबवेलों अथवा मोटर के जरिये पानी सप्लाई होती थी और अब बिजली ना होने से वह बंद है। और उसके बाद मोबाइल आदि चार्ज करने के लिए लोगों को कुछ समय के लिए बिजली दी जाएगी, ताकि वह अपने प्रिय जनों से बात कर सकें। एक एक ट्रैक्टर द्वारा अलग-अलग जगहों पर जाकर पानी की सप्लाई कराई जाएगी।   आपको बता दें भिण्ड कलेक्टर सतीश कुमार एस द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिन रात दौरा कर राहत बचाव कार्य करने के चलते तबियत खराब होने के चलते ग्वालियर के एडीएम आईएएस आशीष तिवारी को कुछ समय के लिए जिले की बाढ़ आपदा राहत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा सुझाये गए इस नवाचार को उन्होंने फौरी तौर पर लागू करने के लिए तुरंत तीन ट्रैक्टरों को अधिग्रहित किया गया है। साथ ही ऐसे अन्य आर्मेचर और जनरेटर युक्त ट्रेक्टरों को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया भी चल रही है। बाइट- आशीष तिवारी, एडीएम ग्वालियर [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=tan94_HxsRg[/embedyt]
Tags # #

शेयर करें