शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

नगरनिगम के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार, रिटायर्ड डीएसपी से मांग रहे थे रिश्वत

Headlines Today24

3 years ago 74 views
नगरनिगम के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार, रिटायर्ड डीएसपी से मांग रहे थे रिश्वत

परानिधेश भारद्वाज,

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को रिश्वत लेते नगर निगम ग्वालियर के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नगर निगम का कर संग्रहक यानि टीसी है और दूसरा आउट सोर्स कर्मचारी है। आरोपी निगम कर्मचारी रिटायर्ड डीएसपी से उनके मकान के नामांतरण के बदले 2000 रुपये की रिश्वत ले रहे थे। जिसकी शिकायत रिटायर्ड डीएसपी द्वारा लोकायुक्त पुलिस को की गई। जिसके बाद कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को दो कर्मचारियों को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।लोकायुक्त एसपी रामेश्वर यादव से मिली जानकारी के मुताबिक दीनदयाल नगर में रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी 71 वर्षीय भगवान दास पन्त ने लोकायुक्त कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया था, जिसमें उनके मकान के नामांतरण क बदले नगर निगम के कर्मचारी रिश्वत की मांग कर रह थे। शिकायती आवेदन की जांच के बाद लोकायुक्त ने नगर निगम के कर संग्रहक (टीसी) गोपाल सक्सेना और उनके एक सहयोगी को ट्रैप करने की प्लानिंग की।

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आवेदक रिटायर्ड डीएसपी भगवान दास पन्त को नगर निगम के कार्यालय क्रमांक 3 लूटपुरा भेजा। आवेदक भगवान दास पन्त ने नगर निगम कार्यालय लूटपुरा पहुंचकर टीसी गोपाल सक्सेना और उनके सहयोगी आउट सोर्स कर्मचारी रोहित कुमार को जैसे ही रिश्वत की राशि 2000 रुपये दी तो पहले से मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने इशारा मिलते ही उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी कर संग्रहक गोपाल सक्सेना की शर्ट की जेब से रिश्वत राशि बरामद की।

मामले में फरियादी का कहना है कि आरोपियों द्वारा ₹50000 उससे पहले ही ले लिए गए थे, लेकिन नामांतरण की जब कार्रवाई नहीं हुई और वह दोबारा पहुंचे तो आरोपियों द्वारा ₹10000 की और मांग की गई। जिसके बाद वह सीधे नगर निगम के दफ्तर पहुंचे और वहां पर अपना परिचय देकर नामांतरण का कार्य पूरा करवाया। लेकिन उसका पत्र इसी कार्यालय से मिलना था। पत्र देने के एवज में भी उनसे ₹3000 मांगे गए जिसमें से ₹1000 उन्होंने पहले ही दे दिए और दो हजार की रिश्वत देते हुए आज रंगे हाथों लोकायुक्त द्वारा पकड़ाया गया। हालांकि लोकायुक्त पुलिस पहले दिए गए रुपयों के बारे में कुछ भी नहीं बोल पा रही है। उनका कहना है कि उसका कोई सुबूत मौजूद नहीं है।

https://youtu.be/NC6WeZzTiuk

बाइट - भगवान दास पंत, शिकायतकर्ता

https://youtu.be/NHldWdPyfgQ
भरत किरार, लोकायुक्त इंस्पेक्टर

Tags #

शेयर करें