गणेश शाक्य,
भिंड। शहर के भीम नगर स्थित अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न स्वास्थ्य जांचें नि:शुल्क की गईं।
शिविर में डॉ. ब्रजभान सिंह, डॉ. प्रतिमा बघेल एवं डॉ. अतुल शर्मा उपस्थित रहे। शिविर में धूतपापेश्वर के सहयोग से बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच के माध्यम से हड्डियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं, श्री धनवंतरी हर्बल के सहयोग से मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं हीमोग्लोबिन (एचबी) की जांच की गई।

इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराना रहा। शिविर में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया।
इस अवसर पर धूतपापेश्वर के मैनेजर गणेश शर्मा, श्रवण बौहरे तथा श्री धनवंतरी हर्बल के रोहित शर्मा उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

