सनसनीखेज मर्डर के दो आरोपियों को 36 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार
Headlines Today24
भिण्ड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में 02 मार्च को किसान की गोली मारकर हत्या किए जाने के महज 36 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, एसडीओपी मेहगाँव दीपक तोमर के मार्गदर्शन में थाना मेहगाँव के चर्चित कोंहार मर्डर केस में घटना के 36 घन्टे के अदंर 10-10 हजार के ईनामी दो आरोपीगण को गिरफ्तार करने में मेहगाँव पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
दरअसल 01.03.24 को थाना मेहगाँव पर फरियादी पप्पू स्या पुत्र गबडू स्या उम्र 56 साल नि.कौंहार थाना मेहगाँव ने रिपोर्ट की कि ग्राम कोंहार पैंडा के पास मौ मेहगाँव रोड़ किनारे दो आरोपियों ने दिनदहाडे हथियार से फायर कर फरियादी के भाई आसीन की हत्या कर दी है जिस पर से मेहगांव थाना में अपराध क्र. 49/24 धारा 302, 34 भादवि दर्ज कर दो आरोपीगणों के पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दिनहदाडे हुये इस कृत्य से आमजन में भय की स्थिति निर्मित हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपीगणों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी मेहगाँव को निर्देशित किया गया था। एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था। जिसके पालन में घटना के 36 घन्टे के अंदर मेहगाँव पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं मोटर सायकल जप्त की गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी में मेहगांव थाना निरी. आशुतोष शर्मा, उनि. कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर, उनि. सुमन धाकड़, सउनि अशोक कुमार तिवारी, सउनि संतोष सिंह भदौरिया, प्रआर 230 जितेन्द्र पाराशर, प्रआर 712 अजय मौर्य, प्रआर 907 संजय पाण्डेय, प्रआर 484 रामदास गुप्ता, प्रआर 1177 सतेन्द्र शर्मा, प्रआर 544 प्रदीप पचौरी आर. 1133 गौरीशंकर, आर 84 रायसिंह गुर्जर, आर. 1165 पदम सिंह, आर.चा. 222 शिवकुमार, आर.675 पदम सिंह, आर 338 दिनेश मुदगल, आर 1220 अवधेश सिंह, आर 1166 मायाराम, आर 611 मुनेश तोमर, आर 1359 अवनेश सिंह चौहान, आर. 291 मंगल सिंह, म.आर 61 ज्योति सिंह कुशवाह, आर 1087 प्रदीप तोमर एवं सायबर सेल टीम के सउनि. सत्यवीर सिंह, आर 281 आनंद दीक्षित, आर 566 महेश कुमार, आर 637राहुल यादव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।