शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

थाना परिसर के नजदीक ही व्यक्ति को मारी गोली

Headlines Today24

5 years ago 44 views
थाना परिसर के नजदीक ही व्यक्ति को मारी गोली
  भिंड जिले के ऊमरी थाना परिसर के बाहर पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। राकेश यादव नामक व्यक्ति के सिर के पिछले हिस्से में गोली के छर्रे लगने से घायल हुआ है। जिसके बाद वह सीधा थाने में पहुंचा, जहां थाना प्रभारी विनय तोमर ने अपने रूमाल से ही उसके सिर के पीछे के हिस्से से बह रहे खून की सफाई की। उसके बाद राकेश को जिला अस्पताल भेज दिया गया। डीएसपी मोती लाल कुशवाहा के अनुसार थाना परिसर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर राकेश को गोली उस समय मारी गई जब मोहल्ले की किसी अन्य विवाद की घटना को लेकर राकेश यादव लोगों के साथ उमरी थाना आ रहा था। राकेश का पुराना पारिवारिक विवाद संदीप यादव के साथ चल रहा था। जब राकेश थाने से कुछ दूरी पर था उसी समय उसको गोली मारी गई। गनीमत यह रही कि गोली राकेश के सिर के पीछे से गुजर गई। जिसके छर्रे उसके सिर के पिछले हिस्से में लगे और सिर से खून बहने लगा। गोली मारते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है। सुनें क्या कहना है डीएसपी हेडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाहा का... [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=r7F7cxWljn8[/embedyt] देखें किस प्रकार थाना प्रभारी ने खुद अपने रुमाल से साफ किया घायल का ब्लड...[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FXGZO8t3Yns[/embedyt]  

शेयर करें