22.4 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

CBSE के परिणामों में जिले के इस स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी, 10वीं और 12वीं दोनों में आये जिले में प्रथम

परानिधेश भारद्वाज,

CBSE (Central Board of Secondary Education) द्वारा शुक्रवार को 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिसमें भिण्ड जिले में एक ही स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दोनों ही क्लास में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

शहर के मध्य में संचालित सिटी सेंट्रल स्कूल के छात्र दीप सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान संकाय में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि इसी स्कूल की छात्रा कुमकुम शर्मा ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की इस सफलता पर स्कूल संचालक राजेश शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए सभी छात्र छात्राओं को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

आपको बता दें कि सिटी सेंट्रल स्कूल शहर का एक प्रतिष्ठित स्कूल है जो बेहतरीन शिक्षा के लिए जाना जाता है। लगभग प्रत्येक वर्ष इस स्कूल के छात्र छात्राएं मेरिट में अपना स्थान बनाते हैं।

स्कूल संचालक राजेश शर्मा का कहना है कि वह बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हैं और इसके लिए अच्छे से अच्छे शिक्षक उन्होंने विद्यालय में रखे हुए हैं ताकि छात्रों के बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।

दीप सिंह और कुमकुम शर्मा के साथ ही अन्य छात्र छात्राओं ने भी विद्यालय की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है जो इस प्रकार हैं-

साइंस ग्रुप के छात्र दीप सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं विपन शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय की प्रवीणय सूची में द्वितीय स्थान, धर्मेश शर्मा ने 92.6 प्रतिशत, दुर्गेश शर्मा 88.8 प्रतिशत, सचिन प्रजापति 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रवीणय सूची में अव्वल रहे।

इसी क्रम में कक्षा 10वी की कु. कुमकुम शर्मा ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा विद्यालय की प्रावीण्य सूची में रूद्रप्रताप सिंह 94.8 अंक अर्जित कर द्वितीय, रामेष्ठ शर्मा 94.2 प्रतिशत, अंशुल राठौर 94 प्रतिशत, जान्सी सिंह 93.8 प्रतिशत, नागेश शर्मा 93.8 अंक अर्जित कर विद्यालय में अव्वल रहकर अपनी शिक्षण संस्था, अपने माता-पिता, गुरुजनों एंव जिले का नाम रोशन किया।

इस सफलता पर संस्था के संचालक श्री राजेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी बी. एस. पाल, प्राचार्य पी.के. शर्मा, मनोज मिश्रा, रामभरत पाठक, डॉ. प्रभात पाठक, आलोक शर्मा, पुनीत शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, पवन भदौरिया, कामिनी नामदेव, लवली दण्डौतिया, रिचा मुदगल, लवली यादव, पवन प्रकाश चतुर्वेदी एवं अंकित कुशवाह सहित सभी शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं व उनके माता पिता को बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित कीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Headlines Today 24

Related posts

वीरेन्द्र जैन का स्थान लेना सरल नहीं है…

Headlines Today24

इस थाना पुलिस ने 7 वर्षों से चल रहे फरार 2 स्थाई वारंटियों को भेजा हवालात

Headlines Today24

आशु राजौरिया बने ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन के संभागीय उपाध्यक्ष

Headlines Today24