शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

जीवन के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है: पाठक

Headlines Today24

2 years ago 24 views
जीवन के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है: पाठक

वृक्षारोपण जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है : पाठक
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
भिंड : देशभर में चलाये जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय में पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत एक एक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाई।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि यदि सभी लोग अपने मां के नाम पर एक पौधारोपण का कार्य करें। तो उसके मन की स्मृति भी जीवित हो जाएगी और इसके साथ ही साथ देश क्षेत्र में वातावरण भी संतुलित होगा। वृक्षारोपण जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है,जिससे क्षेत्र हरा-भरा दिखने लगेगा। पेड़-पौधे ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक बहुमूल्य उपहार है। जिनका संबंध सीधे तौर पर मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है।
एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी ने कहा कि पेड़ इंसानों को जीवन जीने के लिए जरूरी आक्सीजन प्रदान करते हैं। इसके अलावा फल व छाया भी हमें पेड़ों से प्रदान होती है। पेड़ों की मौजूदगी से पर्यावरण संतुलन कायम रहता है और समय पर बरसात भी होती है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित जैन,सोशल मीडिया जिला सह संयोजक शेखर खटीक,मंडल मंत्री सूरज बरुआ,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव पुलक,युवा नेता आशीष बोहरे,नीरज ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags #

शेयर करें