शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भिंड में खेलों की अलख जमाने वाला यह शख्स पंचतत्व में विलीन

Headlines Today24

1 year ago 27 views
भिंड में खेलों की अलख जमाने वाला यह शख्स पंचतत्व में विलीन
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। जिले में खेलों की अलख जगाने वाले, राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट और एथलेटिक्स मध्यभारत प्रांत के चैंपियन व पूर्व प्राचार्य हरवीर सिंह यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ज्ञातव्य है कि भिंड में एथलेटिक्स खेलों के पुरोधा हरवीर सिंह यादव को कहा जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई युवाओं को प्रेरित किया जो आज अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही वे एक उच्च कोटि के समाज सेवी और सहज सरल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति भी थे। उनके निधन पर शहर के सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों सहित नगर वासियों ने शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक संतृप्त परिवार में उनके पुत्र कृष्णगोपाल यादव, राधेगोपाल यादव, हितगोपाल यादव, बृजगोपाल यादव सहित समस्त परिवार है। 92 वर्ष की अवस्था में उन्होंने अपने शरीर का त्याग किया। वह पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे। 2 वर्ष पूर्व एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेते समय उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था तब से निरंतर वह अस्वस्थ्य थे। श्रद्धांजलि देने वालों में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदोरिया, गगन शर्मा, जयदीप राजावत, प्रवेंद्र शर्मा, भूरे यादव, आलोक देपुरिया, नितेश जैन, पिंकू शर्मा, गणेश भारद्वाज, राहुल मिश्रा, अशोक तोमर, अनिल शर्मा सहित उनके समस्त स्कूल का स्टाफ, नगर वासी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हैं।

शेयर करें