शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भिण्ड की शिवानी ने जीता सिल्वर मेडल

Headlines Today24

1 year ago 125 views
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भिण्ड की शिवानी ने जीता सिल्वर मेडल

परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड

61वीं राज्य स्तरीय अंतर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर 16 ग्रुप में भिण्ड जिले अटेर क्षेत्र के ग्राम भवनपुरा की शिवानी कुमारी पुत्री गुड्डन देवी राजू भदोरिया ने भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर भिंड जिले का मान बढ़ाया है।

यह जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक सचिव राधे गोपाल यादव के द्वारा बताया गया कि यह प्रतियोगिता जबलपुर के पंडित रवि शंकर शुक्ल स्टेडियम राइट टाउन में दिनांक 30 और 31 अगस्त में संपन्न हुई है। इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 1000 बालक बालिकाओं ने सहभागिता की। जिसमें भिण्ड की बालिका ने भी मैडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

उनकी इस कामयाबी पर एथलेटिक एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, सचिव राधे गोपाल यादव, उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, जिला एथलेटिक्स कोच श्रीमती बृजबाला यादव, जन अभियान परिषद प्रमुख शिव प्रताप सिंह भदोरिया, राहुल यादव भूरे, गगन शर्मा  सहित शहर के सभी खेल प्रेमियों ने बधाईयां दी हैं।

शेयर करें