शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की कार्यवाहियों से माफिया के हौसले हुए पस्त

Headlines Today24

3 years ago 1 views
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की कार्यवाहियों से माफिया के हौसले हुए पस्त

एक के बाद एक कार्यवाहियों से विभिन्न विभागों के माफियाओं में मचा हुआ है हड़कंप

परानिधेश भारद्वाज,

चुनावी व्यस्तताओं के बावजूद भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा अन्य विभागों में भी ताबड़तोड़ कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है। चाहे स्वास्थ्य विभाग हो, खनिज विभाग हो, फ़ूड विभाग या फिर अन्य कोई भी विभाग हो। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा लगातार कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है। खनिज विभाग की बात करें तो चुनावी व्यस्तता के बावजूद उन्होंने कई खदानों पर ऐसी छापामार कार्यवाही की कि खनन माफिया भी कुछ समझ नहीं पाये।

कलेक्टर द्वारा की गई अलग-अलग कार्यवाहियों में कई ट्रक डंपर पोकलेन मशीन आदि जप्त किए गए यही नहीं अवैध वसूली करते हुए गाड़ियों को भी पकड़ा गया लेकिन पुलिस द्वारा उसमें ली प्रॉपर्टी किए जाने के बाद कोई जांच में थाना प्रभारी को थाना गंवाना पड़ा। रेत खदानों पर कलेक्टर की छापामारी ऐसी थी कि बेहद सजगता से काम करने वाला खनन माफिया भी हक्का-बक्का रह गया। इसके साथ ही जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कलेक्टर द्वारा अकस्मात पहुंचकर जांच की गई तो गंभीर अनियमितताएं उनको मिली।

कलेक्टर के निर्देशन में ही अवैध रूप से चल रहे तमाम नर्सिंग होम्स एवं अस्पतालों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। यही नहीं दिवाली से पहले मिलावट को रोकने के लिए भी कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर राजकुमार खत्री द्वारा भी डेयरियों पर लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में मिलावटी सामान जप्त कर उसे जांच के लिए भेजा गया है।


कलेक्टर द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाइयों से जहां माफिया के हौसले पस्त हुए हैं वहीं आमजन में खुशी की लहर दौड़ी है। लोग कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की तारीफ करते हुए कहते हैं कि कलेक्टर हो तो ऐसा, जो की कुर्सी पर ना बैठकर दिन हो या रात मैदान में घूम-घूम कर कार्यवाहियों को अंजाम दे रहा है, वह भी चुनावी व्यस्तताओं के बावजूद। ऐसे में लोगों के मुंह से अनायास ही कलेक्टर, अपर कलेक्टर सहित उनके अधीन काम कर रहे अन्य कर्मचारियों की तारीफ निकल जाती है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

898
पेज 1 / 150