14 को भिण्ड में होगी मायावती की आमसभा
Headlines Today24
3 years ago
2 views
12 Nov 2023
बहुजन समाजपार्टी से वर्तमान विधायक एवं बसपा प्रत्याशी संजीव सिंह कुशवाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती 14 नवंबर मंगलवार को भिंड पहुंच रही हैं। वह नई गल्ला मंडी प्रांगण में आमसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान संजीव सिंह कुशवाह ने लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील की है।