शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

नारी सम्मान के लिए समर्पित है “मैं हूं अभिमन्यु" अभियान- डीएसपी शर्मा

Headlines Today24

3 years ago 52 views
नारी सम्मान के लिए समर्पित है “मैं हूं अभिमन्यु" अभियान- डीएसपी शर्मा

पवन शर्मा

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में 12 से 19 जून तक के लिए महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जागरुकता, महिलाओं को सुरक्षित एवं पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषों का सहयोग सुनिश्चित करने के लिए शुरू हुए विशेष जागरूकता अभियान "मैं हूं अभिमन्यु” का शुभारंभ जिला भिंड में किया गया।

बुधवार को सदर बाजार में नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा पूनम शर्मा के नेतृत्व में ऑटो चालकों, टमटम चालकों , बच्चो एवम उनको परिजनों को महिला एवम बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के प्रति जागरूकता , महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नंबर आदि का प्रचार प्रसार किया एवं समस्त उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवाई गई, साथ ही अभियान के दौरान जारी किए गए स्टिकर्स, पोस्टर्स को पान की दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट में ऑटो ,टमटम, बस, जैसे प्राइवेट वाहनों में अभिमन्यु का लोगो के स्टिकर्स चिपकाए गए एवं समस्त चालकों , होटल मालिकों को आसपास घटित होने वाले अपराधो के बारे तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया। अभिमन्यु का सेल्फी का कट आऊट प्वाइंट लगाया गया। डीएसपी पूनम थापा के द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गई।
समस्त कार्यवाही में महिला थाने,यातायात थाना ,कोतवाली थाना का स्टाफ एवम निर्भया मोबाइल साथ में रही।

Tags #

शेयर करें