शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

गाँधी के देश में सत्ता के खिलाफ सच बोलना अब अपराध -कांग्रेस

Headlines Today24

3 years ago 39 views
गाँधी के देश में सत्ता के खिलाफ सच बोलना अब अपराध -कांग्रेस

(राहुल गांधी की अपील रद्द होने पर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर गया किया रघुपति राघव गायन)

भिण्ड,पवन शर्मा

भिण्ड - सत्ता की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ सच बोलना अब लोकतांत्रिक व्यवस्था में मौलिक अधिकार की जगह अब अपराध हो गया है। राष्ट्रपिता महात्मा के देश में अब सच बोलने पर सजा मिलती है शायद गांधी जी के देश में सच बोलना अब अपराध हो गया है। ये बात राहुल गांधी की सजा कम करने की अपील को गुजरात हाईकोर्ट के द्वारा रद्द करने के बाद गोल मार्केट में स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर रघुपति राघव राजाराम गायन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कही। श्री भारद्वाज ने कहा राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी और आगे भी लड़ते रहेंगे। कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती सुशीला नरवरिया ने कहा देश की आजादी के बाद ऐसी पहली नरेंद्र मोदी सरकार है जो जनता की आवाज उठाने वाले विपक्ष को कुचलने का काम कर रही है। संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने कहा सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। राहुल गांधी को आने वाले समय में न्याय अवश्य मिलेगा। राहुल गांधी के साथ पूरी कांग्रेस के साथ साथ देश की जनता की भावना भी जुड़ी है।
इससे पहले कांग्रेसियो ने एक घंटे तक ताली बजाकर गांधी प्रतिमा पर रघुपति राघव राजाराम का गायन किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा,बलराम जाटव, पंकज त्रिपाठी,अहिवरन बघेल,योगेश शाक्य,भागीरथ कुशवाह,नयन सिंह बाराकला,दीपू दुबे,अरविंद सोनी,सीमा शर्मा,यतेंद्र मिश्रा, आयुष मिश्रा,गम्मू खान,गुड्डू खान,मनोज जैन,रहमान खान,कामिल खान,रेखा नरवरिया,लोकेश दुबे,पहलाद यादव, एड.अशोक जैन, ईशाक खान गांधी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

650
पेज 1 / 109