शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Headlines Today24

1 month ago 12 views
बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर दिया जोर
गणेश शाक्य, भिंड। अखिल भारतीय कोरी/कोली समाज की जिला कार्यकारिणी बैठक एवं संगठन विस्तार को लेकर विमर्श के लिए केजीएन गार्डन में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता की। बैठक में समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने के साथ शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घनश्याम अनुरागी, पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जालौन ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता सबसे महत्वपूर्ण है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन के साथ खड़ा होना चाहिए। बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर उन्हें आगे बढ़ाना ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। कार्यकारिणी अध्यक्ष घनश्याम शेरशाह ने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और हितों की मजबूती से आवाज उठा सकता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने के साथ युवाओं को आगे आने का अवसर देना आवश्यक है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कोली ने कहा कि शिक्षा, एकता और संगठन समाज की उन्नति के तीन प्रमुख आधार हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। मजबूत संगठन के माध्यम से ही समाज के विकास को नई दिशा दी जा सकती है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम वर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान में महिलाओं और युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने के साथ महिलाओं को संगठन में सक्रिय भूमिका के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग से ही सर्वांगीण विकास संभव है। जिला अध्यक्ष रामहेत शाक्य ने कहा कि समाज को मजबूत और संगठित बनाने के लिए प्रत्येक समाजजन की सहभागिता आवश्यक है। जिले के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता एवं समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर मिलकर कार्य किया जाएगा। संगठन को मजबूत बनाकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हित में कार्य करना प्राथमिकता है। सभा के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। उपस्थित समाजजनों ने समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

शेयर करें