शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, बरासों पुलिस ने 14 घण्टें में किया खुलासा

Headlines Today24

3 years ago 5 views
दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, बरासों पुलिस ने 14 घण्टें में किया खुलासा

पवन शर्मा


भिण्ड। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन एसडीओपी आरकेएस राठौर के मार्गदर्शन में बरासों थाने क्षेत्र के अंतर्गत हुई हत्या का खुलासा करने को थाना प्रभारी बरासों को निर्देशित किया गया।
बरासों थाना प्रभारी सीपीएस चौहान से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि 21-22 जून की दरम्यानि रात्रि को तकरीबन 12 से 1 बजे के बीच सूचना मिली की ग्राम कुडरियापुरा में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जैसे ही शव पड़े होने की सूचना मिली तो पुलिस ने बिना देर किये तत्काल घटनास्थल पर पहुुँचकर देखा तो एक व्यक्ति बस के पास मृत अवस्था में पड़ा है और एक व्यक्ति उसके पास बैठा है, जब उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने बताया कि मृतक किट्टू उर्फ सुरेन्द्र पुत्र रामभरोसे जाटव निवासी नयागाँव का शव है, जब मौत का राज पूछा तो उसने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उक्त मृतक को मारकर यहाँ फैंक गया है, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारम्भ कर दी थी, तभी जाँच पड़ताल में पुलिस ने बस में सो रहे क्लीनर से पूछताछ की तो उसने बताया कि मृतक और और उसका दोस्त ग्राम नयागाँव से रोशन कुशवाह की लडक़ी की लगुन फलदान लेकर बस से आये थे, सभी लोग शादी समारोह में थे ये दोनों वहाँ से खाना खाकर लौट आये और उक्त मृतक के शव के पास बैठा मिला व्यक्ति दोनोंं लोग बस की छत पर चढ़े हुये थे, इन दोनों में विवाद होने की आवाज आ रही थी पर में सो रहा था इतना मुझे याद है, जब प्राथमिक पूछताछ की तो उक्त दोस्त ने सारा राज ताश की पत्तों की तरह उगल दिया, उसने बताया कि शराब खरीदकर लाने और उसके बाद पीने पर विवाद हुआ तभी मृतक के द्वारा मेरे साथ वे-रहमी से मारपीट की गई, तभी मुझे मौका मिलते ही मैंने उक्त मृतक को छत से ढक्का दे दिया और वह सीधे मुँह के भर गिरा तभी उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बरासों पुलिस ने पुलिसिया अंदाज में पूछा तो उगला राज
बरासों थाना प्रभारी सीपीएस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उक्त संदिग्ध व्यक्ति को जब इस घटना के बारे में पूछा तो उसने पहले तमाम प्रकार से इधर-उधर घुमाया, लेकिन जब पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की तो उक्त आरोपी ने मृतक की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध 302 भादवि 3,2वी, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
खुलासा करने में इनकी रही विशेष भूमिका
आरोपी को गिरफ्तार करने में बरासों थाना प्रभारी सीपीएस चौहान, अमायन थाना प्रभारी सुनील सिकरवार, एएसआई आरडी चौधरी, एएसआई दलवीर तोमर, प्रधान आरक्षक जुगराज सिंह चौहान, दीपक करोटिया, सतेन्द्र सिंह यादव, रायसिंह गुर्जर, रामबरन सिंह, शिवशंकर कुशवाह की विशेष भूमिका रही।

शेयर करें