शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

पहली बार आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का किया भव्य स्वागत

Headlines Today24

7 months ago 27 views
पहली बार आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का किया भव्य स्वागत
भिंड। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ जिला अस्पताल पर  जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने अपने साथियों के साथ आतिशबाजी कर,पुष्प वर्षा कर,बड़ी माला से प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का स्वागत किया। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को चांदी के लक्ष्मीजी की मूर्ति भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि वीर भूमि भिण्ड के कार्यकर्ताओं ने जो स्वागत किया है,वह किसी व्यक्ति का नहीं अपितु भाजपा की रीति- नीति और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दायित्व का है। इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत के लिए मैं की देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभारी हूँ। इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कार्यकर्ताओं की चिंता और उनके कल्याण को प्राथमिकता देते हैं। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हैं यह उनकी उदारता का प्रतीक है। इस अवसर पर कैलाश वर्मा, सुनील दुबे, रविन्द्र नरवरिया, सिद्धार्थ जैन, अतुल रमेश पाठक, प्रदीप दंडोतिया जलहारीपुर, हरिकिशन हैरी, संजय शर्मा, महेश प्रजापति, रामकुमार गुप्ता, धर्मेंद्र जैन पत्तल वाले, महेंद्र जैन, राकेश जैन, लाल सोनी,सौरभ सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें