शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश

Headlines Today24

1 month ago 77 views
श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। अटेर क्षेत्र के परा ग्राम स्थित अमन आश्रम परिसर में शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित श्रीरामकथा ज्ञानयज्ञ का समापन आध्यात्मिक और प्रेरणादायी प्रवचनों के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन पूज्यपाद अनंतश्री विभूषित श्री काशीधर्मपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य एक चिंतनशील प्राणी है और उसका वास्तविक विकास गहन चिंतन, सत्य की खोज तथा आत्मबोध से होता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति केवल खाने, पीने और सोने तक ही अपना जीवन सीमित रखता है, वह मनुष्य होकर भी पशु के समान जीवन व्यतीत करता है। मनुष्य ने अपनी बुद्धि और चिंतन के बल पर ज्ञान, विज्ञान, कला, धर्म और संस्कृति का निर्माण किया है, जो मानव सभ्यता की अमूल्य धरोहर है। शंकराचार्य जी ने कहा कि भारतीय ऋषियों ने प्रकृति की गोद में रहकर केवल बौद्धिक चिंतन ही नहीं किया, बल्कि साधना के माध्यम से शाश्वत सत्य का साक्षात्कार किया। उनके आत्मानुभव ही वैदिक मंत्रों के रूप में प्रकट हुए, जिनका सार उपनिषदों में समाहित है। उन्होंने बताया कि वैदिक धर्म संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग है। इसका कोई एक प्रवर्तक नहीं है और यह अनादि एवं सनातन है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार समस्त सृष्टि में एक दिव्य चेतना विद्यमान है, उसी प्रकार प्रत्येक जीव के भीतर भी वही परम तत्व विद्यमान है। मनुष्य साधना, आत्मानुशासन और आत्मचिंतन के माध्यम से उस परम तत्व का साक्षात्कार कर सकता है। आत्मसाक्षात्कार ही परमात्मा का दर्शन है और यही मानव जीवन की सफलता तथा सार्थकता का सर्वोच्च लक्ष्य है। कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और शंकराचार्य जी के प्रवचनों का श्रवण कर आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त की।

शेयर करें