शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

घसीटते और मारते हुए दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर निकाला जुलूस

Headlines Today24

5 months ago 27 views
घसीटते और मारते हुए दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर निकाला जुलूस

परानिधेश  भारद्वाज,

भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र से शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की मारपीट करते हुए लग्जरी कार में अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने युवक पर हमला कर उसका अपहरण कर लिया और उसे थार वाहन में डालकर गांव के श्मशान घाट तक ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपूत नगर निवासी अभिषेक भदौरिया पार्क मोहल्ला स्थित एक किराना दुकान के सामने खड़ा हुआ था। इसी दौरान दो कार में सवार होकर राज बघेल, भूरे उर्फ शिवम, सूर्या और चंदन अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे।   बताया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर राज बघेल ने अभिषेक पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी कृष्णा राजावत, इंदल और गोपाल राजावत थार गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और अभिषेक की मारपीट करते हुए घसीटकर उसे जबरन वाहन में डालकर अपहरण कर ले गए। आरोपी युवक को बबेड़ी गांव स्थित श्मशान घाट पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी। देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप राजावत के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राज बघेल, कृष्णा राजावत और गोपाल राजावत को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं एसपी सूरज कुमार वर्मा की अपराध के खीपफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। जुलूस के दौरान आरोपी बोलते हुए नजर आए "अपराध करना पाप है"। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Tags #

शेयर करें