शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

लहार, मिहोना एवं रौन में इतने मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील, ऐसी रहेगी व्यवस्था

Headlines Today24

4 years ago 18 views
लहार, मिहोना एवं रौन में इतने मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील, ऐसी रहेगी व्यवस्था

परानिधेश भारद्वाज

जिला भिण्ड अन्तर्गत त्री-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण में जनपद लहार एवं मिहोना(रौन) में मतदान दिनांक 25 जून 2022 को होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद पंचायत रौन के 10 अति संवेदनशील मतदान लोकेशन तथा जनपद पंचायत लहार के 10 अति संवेदनशील मतदान लोकेशन की निगरानी वेबकास्टिंग के माध्यम से की जायेगी। इसकी निगरानी ई-दक्ष केन्द्र कलेक्ट्रेट कण्ट्रोल रूम तथा पुलिस कण्ट्रोल रूम द्वारा की जायेगी। जनपद पंचायत रौन की सभी 96 मतदान लोकेशन तथा जनपद पंचायत लहार सभी 172 मतदान लोकेशन पर वीडियोग्राफर उपस्थित रहेगें। जिनके द्वारा लगातार वीडियोग्राफी के माध्यम से निर्वाचन की गतिविधियों की निगरानी की जायेगी।

एक उच्च गुणवत्ता वाला ड्रोन का उपयोग भी किया जायेगा। जिसकी रेंज ड्रोन कण्ट्रोल रूम से 7 किलोमीटर तक होगी तथा उक्त परिधि में आने वाले मतदान केन्द्रों की गतिविधियों की निगरानी वीडियो एवं फोटोग्राफी के माध्यम से की जायेगी।

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पोलिंग पार्टियोंको रवाना कर दिया गया है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुनिए मतदान की तैयारियों को लेकर क्या कहना है कलेक्टर एवं एसपी का...

https://youtu.be/ciXwPVie2L8
https://youtu.be/RG-K1mSHlhE
Tags #

शेयर करें