शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

पतंजलि के स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

Headlines Today24

1 year ago 1 views
पतंजलि के स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम
परानिधेश भारद्वाज, पतंजलि संस्थान एवं संगठन के तीसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 5 जनवरी को शाम 4:00 बजे से बद्री प्रसाद की बगिया में योग, ध्यान एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 51 दीपकों से दीपदान किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा विदेशी वस्तुओं का त्याग कर स्वदेशी अपनाने की शपथ भी ली गई। इस दौरान संगठन मंत्री सोनाली अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मुदिता भारद्वाज, यज्ञ प्रभारी रेखा अग्रवाल, आरती शर्मा, अनीता चोपड़ा, राजकुमारी शर्मा, सुधा माहेश्वरी, गुरुमाला जैन, निर्मल जैन आदि के साथ ही बड़ी संख्या में संगठन की अन्य महिला सदस्य उपस्थिति रहीं। उन्होंने बताया कि भारत सहित पूरे विश्व में योग के प्रचार प्रसार में पतंजलि संस्थान का विशेष योगदान रहा है। साथ ही स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए भी पतंजलि ने आगे आकर कार्य किया है। उन्होंने सभी लोगों से भी विदेशी वस्तुओं का त्याग कर स्वदेशी अपने की अपील की।
Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104