यहां पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, देखिए ड्रोन वीडियो
Headlines Today24
4 years ago
13 views
07 Aug 2022
आजादी के अमृत महोत्सव के तारतम्यत में भिण्ड जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे भिण्ड शहर में तिरंगा रथ यात्रा, बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस के साथ जिलाधीश, एसएएफ बटालियन, एन सी सी, एन एस एस तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बल भी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम का प्रारंभ इंदिरा गांधी चौराहे से किया गया जहां से भिण्ड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस द्वारा तिरंगा रथ और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें कलेक्टर के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे, ए डी एम प्रवीण फुलपगारे, उप सेनानी बटालियन और टीम के द्वारा पैदल मार्च के माध्यम से तिरंगा यात्रा की गई।