शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित बजट है: पाठक

Headlines Today24

9 months ago 26 views
यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित बजट है: पाठक
भिण्ड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 01 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां और मोदी सरकार का 15वां केंद्रीय बजट संसद में पेश किया। इस केंद्रीय बजट 2026-27 पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। कर्तव्य भवन में बना हुआ यह पहला बजट है, जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों- आर्थिक विकास, रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ को केंद्र में रखा गया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में वित्त मंत्री ने अति आधुनिक तकनीक की आवश्यकता पर भी जोर दिया। एआई की आवश्यता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एआई हमें अच्छी तरह आगे ले जाएगा। रोजगार सृजन में हमारी उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। पाठक ने बताया कि इस बजट में युवाओं के लिए रोज़गार, कौशल विकास और तकनीकी क्षेत्र को विशेष प्रोत्साहन दिया गया. आर्थिक सर्वेक्षण और बजट दोनों में युवाओं के लिए नए अवसर सृजन को प्राथमिकता बताया गया।
Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

898
पेज 1 / 150