शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

महिला कांग्रेस ने हनुमान चालीसा का पाठ कर किया 'लड़की हूँ लड़ सकती हूँ' कार्यक्रम का शुभारंभ

Headlines Today24

4 years ago 38 views
महिला कांग्रेस ने हनुमान चालीसा का पाठ कर किया 'लड़की हूँ लड़ सकती हूँ' कार्यक्रम का शुभारंभ

14 जनवरी 2022 को  मकर सक्रांति के अवसर पर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेखा भदोरिया के नेतृत्व में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान' के तहत वार्ड 25 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ, भजन, पूजन, तिल गुड़ प्रसाद वितरण, हल्दी कुमकुम, पतंग उड़ा कर आयोजन की शुरुआत की। साथ ही देश प्रदेश से कोरोना बीमारी को समाप्त करने के लिए भगवान से प्रार्थना भी की। नए वर्ष में सभी प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की कामना भी महिलाओं ने की।

इसके साथ ही महिलाओं को कानूनी जानकारियों से भी अवगत कराया गया। वहीं महिलाओं को उनके अधिकारो से अवगत कराया। साथ ही युवतियों को जूडो कराटे प्रशिक्षण भी दिया। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस को अवगत कराया। लड़की हूं लड़ सकती हूँ कार्यक्रम में प्रदेश सचिव स्नेहलता  जैन, सरोज धाकरे, नीलम भदोरिया, नीलम राजावत, पूजा, आशा, पिंकी जाटव, सुनीता जाटव आदि सहित कई महिलाओं ने हिस्सा लिया।

शेयर करें