शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर पुष्प चढ़ाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

Headlines Today24

3 years ago 23 views
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर पुष्प चढ़ाकर अर्पित की श्रद्धांजलि


भिंड। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्वालियर रोड स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि नेताजी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था और नेता जी के तुम मुझे खून दो - मैं तुम्हें आजादी दूंगा, के एक नारे ने लाखों युवाओं को आजाद हिंद फौज से जोड़ने का कार्य किया।
भाजपा नेता सुनील वाल्मीकि ने कहा कि देश के आज़ादी के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता प्राप्ति आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। हम उनकी पुण्यतिथि पर नमन कर, शपथ लेते हैं कि हमेशा उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर आगे बढ़ेंगे।
इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य आकाश पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष बच्चा सिंह, भाजपा सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, भाजपा सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, युवा मोर्चा सह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिनव तोमर, राम सिंह राजावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104