शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन

Headlines Today24

1 month ago 40 views
भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
परानिधेश भारद्वाज, भिंड। जिले के परा गांव में स्थित अमन आश्रम पर काशी धर्मपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज का आगमन शुक्रवार शाम को हुआ। इस दौरान उनकी अगवानी करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण अमन आश्रम पहुंचे और जय घोष के नारों के साथ शंकराचार्य जी का स्वागत किया। आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य जी ने कथा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही परिसर भ्रमण कर यहां बन रहे पराशक्ति देवी एवं शंकर भगवान के मंदिर के निर्माण की प्रगति का अवलोकन भी किया। आपको बता दें कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर परा गांव स्थित अमन आश्रम में श्री राम कथा का वाचन शंकराचार्य जी के श्री मुख से किया जाएगा। 11 अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक कथा का आयोजन होगा। इसके उपलक्ष्य में रविवार को बड़ी संख्या में माताएं बहने पहुंचकर कलश यात्रा निकलेंगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। नारायण सेवा समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शंकराचार्य भगवान के श्री मुख से श्री राम कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया की शारदीय नवरात्रि के दौरान ही शंकराचार्य जी का जन्म दिवस आता है। ऐसे में 13 अक्टूबर को धूमधाम से शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में उनके शिष्य एवं अनुयाई अमन आश्रम पहुंचेंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बड़ी संख्या में पहुंचकर गुरुदेव भगवान के जन्मदिन में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त करने और अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील की है।  

शेयर करें