बसपा प्रत्याशी सहित कई निर्दलियों ने दिया सुनीता-सुनील कांकर को समर्थन
Headlines Today24
By परानिधेश भारद्वाज
नगरीय निकाय चुनावों में भिण्ड नगरपालिका के वार्ड 1 से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सुनील कांकर को समर्थन देते हुए बसपा सहित कई निर्दलियों ने चुनावी रण से खुद को अलग कर लिया है।
कांग्रेस नेता हेमंत सत्यदेव कटारे के हस्तक्षेप के बाद उनकी मौजूदगी में बसपा प्रत्याशी राजू खेरी, निर्दलीय पवन जैन, शुभम राजावत (सुम्मी) एवं पवन भारद्वाज ने अपना समर्थन सुनील कांकर को सौंप दिया है।
इस अवसर पर अरविंद बघेल, संदीप देपुरिया, राघवेंद्र कांकर, छोटे मुदगल, ब्रजेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि वार्ड नं 1 में अब कांग्रेस की महिला प्रत्याशी सुनीता सुनील कांकर और भाजपा के हीरा सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि दोनों में अगर बात की जाए तो पुरुष सीट पर महिला प्रत्याशी होने से सुनीता सुनील कांकर का लोगों के बीच दमखम ज्यादा दिखाई दे रहा है।
