शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन

थाना प्रभारी की पहल, कस्बा/ग्राम भ्रमण व पेट्रोलिंग के दौरान रहवासियों से कर रहे संवाद

Headlines Today24

3 years ago 38 views
थाना प्रभारी की पहल, कस्बा/ग्राम भ्रमण व पेट्रोलिंग के दौरान रहवासियों से कर रहे संवाद

रहवासियों को आपराधिक गतिविधियों का शिकार होने से बचने तथा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कर रहे जागरूक

ग्राम ग्राम जाकर वहां की भौगोलिक व अपराधिक गतिविधियां पर रख रही मेहगांव पुलिस नजर

रहवासियों को थाना स्टाफ ,बीट प्रभारी तथा स्वयं का मोबाइल नंबर कराया जा रहा नोट

परानिधेश भारद्वाज,

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीओपी आरकेएस राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी मेहगांव रविन्द्र शर्मा द्वारा अपने बल के साथ लगातार कस्बा / ग्रामों में भ्रमण कर अपराधो व आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने का प्रयास प्रारंभ किया गया है। इसी कड़ी में शनिवार को थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने मेहगांव कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर लोगो से संवाद किया।

जिसमें फसल आने पर फसल मंडी में बेचकर पैसे लाने पर लुटेरों से सावधान रहने, घरों पर अनावश्यक नगदी नहीं रखने, कीमती सामान को जिस कमरे में सोते हैं उसी में साथ रखने, सुना घर छोड़कर नहीं जाने की हिदायत दी। साथ ही कोई भी अपराधिक घटनाएं देखने कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को डायल 100 पर थाना स्टाफ , बीट प्रभारी, थाना प्रभारी के मोबाइल पर अवगत कराने की अपील की।

थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा की इस पहल की क्षेत्रवासी काफी सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि अक्सर पुलिस घटना के बाद पहुंचती है, लेकिन मेहगांव थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ लगातार गांव गांव मोहल्ले मोहल्ले जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। इससे लोगों में तो जागरूकता बढ़ ही रही है साथ ही अपराधियों के अंदर भी डर व्याप्त हो रहा है।

Tags #

शेयर करें