शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

टिकिट कटने की आहट पर मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया भावनात्मक वीडियो

Headlines Today24

3 years ago 438 views
टिकिट कटने की आहट पर मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया भावनात्मक वीडियो

परानिधेश भारद्वाज,

मेहगांव विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने एक वीडियो जारी कर अपने अब तक के कार्यकाल के बारे में बताते हुए कहा है कि उन्होंने हमेशा नि:स्वार्थ भाव से जनता की भलाई का काम किया है। उन्होंने जात पात से ऊपर उठकर सभी के लिए समान रूप से कार्य किया। उनके कार्यकाल में केवल और केवल विकास के कार्य किए गए और किसी भी व्यक्ति के खिलाफ झूठी एफआईआर नहीं हुई (हालांकि एक व्यक्ति ने कमेंट कर अपने ऊपर झूठी एफआईआर होने की बात इसी पोस्ट पर लिखी)।

उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि जनता उसे आगे तक याद रखेगी। अपने वीडियो में ओपीएस भदोरिया ने बार-बार अपने समाज का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने और उनके समाज ने किसी के साथ कभी कोई बुराई नहीं की। उन्होंने अपने विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि इसके अलावा भी बड़े बुजुर्गों का और हर वर्ग का सम्मान करना उनके पारिवारिक संस्कार हैं। उनके पास अगर कोई मदद मांगने आया तो उन्होंने सबका साथ दिया। अगर किसी का भला नहीं कर पाए तो उसका बुरा भी नहीं होने दिया।


ओपीएस भदोरिया ने सबसे बड़ी बात बोलते हुए कहा कि उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है उनके क्षेत्र का विकास और उनका खुद का आत्म सम्मान और उसके लिए वह बड़ी से बड़ी कुर्बानी दे सकते हैं। वह इस बात को केवल कह नहीं रहे हैं उन्होंने इसको करके दिखाया है। उन्हें षड्यंत्र की राजनीति नहीं आती और शायद यही उनकी कमजोरी है। उन्होंने जनता को अपना भगवान बताते हुए कहा कि 2013, 18 और 20 में जनता ने उनके साथ दिया और इसके लिए वह उसके आजीवन ऋणी रहेंगे। चाहे कितना भी बड़ा संकट हो और कैसी भी विषम परिस्थिति हो हर समय वह जनता के साथ खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे। उनके लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है लेकिन आपका पारिवारिक सदस्य होने के नाते आपके अधिकार और हक की लड़ाई लड़ने का जो अधिकार है वह कोई नहीं छीन सकता। सामाजिक समरसता का जो बीज उन्होंने मेहगांव विधानसभा में बोया था वह आज अंकुर बन गया है और इस बीज को वृक्ष बनाने का जो संकल्प है उसमें किसी को भी बाधा नहीं बनने दूंगा।

अपने वीडियो में उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया का जिक्र करते हुए कहा कि उनके महाराज और जनता उनके साथ संकट में खड़े हैं और वही मेरा संबल हैं। ओपीएस भदोरिया ने जनता से माफी मांगते हुए कहा कि जाने अनजाने में अगर उनके व्यवहार से किसी को कोई पीड़ा हुई है तो वह उसके लिए माफी चाहते हैं। उन्होंने अंतिम शब्द बोलते हुए कहा कि वह जनता को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि वह अपनी अंतिम सांस तक उनकी भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे।

सुनिये वीडियो...

https://youtu.be/LaPKGBkgERY?si=9z4pp7KqH1uLEF-H

शेयर करें

संबंधित खबरें

911
पेज 1 / 152