शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

क्विज प्रतियोगिता में स्नेहा रही प्रथम , राधिका चतुर्वेदी और नीतू बघेल ने हासिल किया दूसरा और तीसरा स्थान

Headlines Today24

4 years ago 61 views
क्विज प्रतियोगिता में स्नेहा रही प्रथम , राधिका चतुर्वेदी और नीतू बघेल ने हासिल किया दूसरा और तीसरा स्थान


द हिंदी वाला , एच फोर हिंदी के फाउंडर संजय दत्त शर्मा द्वारा कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं के लिए सेंगर साइंस एकेडमी पर 12 वाली क्विज नाम से एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले की अलग अलग कोचिंग संस्थाओं और विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र छात्राओं के उत्साह को दोगुना करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कवि डॉ सुनील त्रिपाठी निराला जी रहे। विजुअल क्विज के दौरान विषय विशेषज्ञ के तौर पर एम एस कुशवाह , उपेंद्र मिश्रा , संजीव सेंगर और नितिन दीक्षित जी की उपस्थिति रही ।
दो चरणों में संपन्न हुई क्विज - क्विज के पहले चरण में लिखित परीक्षा कराई गई जिसमें 100 से अधिक अलग अलग संस्थानों के चयनित छात्र छात्राओं को बैठने की अनुमति दी गई , इनमें से मूल्यांकन द्वारा लिखित परीक्षा के माध्यम से 6 विद्यार्थियों का चयन विजुअल क्विज के लिए हुआ जिसमें स्नेहा पुरोहित , राधिका चतुर्वेदी , नीतू बघेल , शिवानी यादव , राजनंदिनी चतुर्वेदी और राज भदौरिया का नाम शामिल है । लिखित प्रतियोगिता में जीतने वाले सभी छह विद्यार्थियों को मेडल , शील्ड और प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया । द्वितीय चरण में विजुअल क्विज हुई जिसमें प्रथम , द्वितीय और तृतीय विजेता क्रमशः स्नेहा पुरोहित , रासुका चतुर्वेदी और नीतू बघेल के रूप में घोषित किए गए । क्विज का संचालन क्विज मास्टर संजय दत्त शर्मा ने किया । क्विज के बीच में संचालक संजय दत्त शर्मा ने अलग अलग तरह के प्रेरक कथनों के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित और प्रेरित किया ।
डॉ निराला ने कविताओं के माध्यम से बांधा समा- डॉ सुनील त्रिपाठी निराला ने अपनी कविताओं के माध्यम से बच्चों के बीच खुशी का समा बांध दिया ।


पिछले वर्ष के टॉपर्स को किया सम्मानित- माशिम भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में पिछले वर्ष सर्वोत्तम अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियो को सम्मानित किया गया जिसमें संजय दत्त शर्मा , दिव्या तोमर , खुशी शर्मा , पंकज गौतम , धीरज गौतम, आयुष तिवारी , पुष्पा यादव , खुशी शर्मा , खुशबू यादव , शिवम् शर्मा ,पूनम शुक्ला , प्रियांशी जैन , अंकित जैन , स्नेहा जैन को सम्मानित किया गया ।
छात्र छात्राएं उत्कृष्ट चित्रकलाएं बनाकर लाए जिसमें संगम भदौरिया , रौनक शाक्य और उन्नति भदौरिया ने अपनी चित्रकृतियों को उकेरकर प्रदर्शित किया । संगम भादुरिया ने बताया कि चित्र कलाएं हांथ की अनुपम कलाकृति और सरस्वती जी का आशीर्वाद होती है । तकनीकी सहायकों के रूप में सत्यम भदौरिया , अमित सिंह परमार , शिवम् शर्मा , सौरभ भदौरिया , स्वप्निल शर्मा आदि मौजूद रहे । स्नेहा ने कहा कि मेरी जीत मेरे साथ के तमाम विद्यार्थियो की जीत है । प्रो सेंगर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सह शैक्षणिक तरीके से होने चाहिए । प्रो उपेंद्र मिश्रा और नितिन दीक्षित ने कहा कि हम ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर है । गणित के वरिष्ठ शिक्षक मनोज सिंह कुशवाह ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का रुझान कक्षा के बंद माहौल से परे जीवन की समस्याओं और उस समय समाधानों की उचित तरकीब पर जाता है ।
आभार कोचिग संचालक श्री संजीव सेंगर ने किया । संजय दत्त शर्मा ने समापन करते हुए बताया कि मेरा प्रयास है कि मै अपने अनुभव नए विद्यार्थियों तक पहुंचा सकूं और उनके लिए कुछ बेहतर कर सकूं काफी हद तक हम इस प्रयास में सफल है ।

शेयर करें