शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

यहां आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, इस रिटायर्ड फौजी ने भारी जनबल के साथ पेश की अपनी दावेदारी

Headlines Today24

3 years ago 30 views
यहां आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, इस रिटायर्ड फौजी ने भारी जनबल के साथ पेश की अपनी दावेदारी

परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है और वह प्रदेश में सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात कह रही है। इसी तारतम्य में शनिवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल भिंड पहुंचीं, जहां पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी में शामिल होने के इच्छुक कई लोगों ने भी उनका स्वागत सत्कार किया। भिंड में हुआ स्वागत सत्कार देखकर प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल भी अभिभूत हो गईं।

भिंड में हुए स्वागत समारोह में सबसे ज्यादा संख्या बल दिखाया जयदीप सिंह राजावत 'फौजी' ने। वह सेना से रिटायर्ड फौजी हैं और वह राजनीति में आकर समाज सेवा करने की इच्छा रखते हुए अबकी बार फौजी सरकार का नारा बुलंद कर इस बार चुनाव लड़ने के मूड में हैं। जयदीप सिंह राजावत का कहना है कि अभी तक भिण्ड विधानसभा की राजनीति चंद परिवारों के बीच सिमटी हुई है। ऐसे में यह लोग भिंड के विकास की जगह अपना विकास करते नजर आ रहे हैं। इसलिए सेना से रिटायर होने के बाद वह राजनीति में आकर ईमानदारी से जिले का विकास करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इस बार चुनाव लड़ने की ठानी है।

जयदीप सिंह फौजी निर्दलीय चुनाव लड़ने के मूड में हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली और दिल्ली एवं पंजाब में उसके द्वारा किये जा रहे कार्यों से वह प्रभावित हैं। ऐसे में उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल का भारी भीड़ के साथ सबसे जोरदार स्वागत कर यह जता दिया कि उनके पास जन बल भी पर्याप्त है। जयदीप सिंह फौजी बताते हैं कि वह आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली से बहुत प्रभावित हैं, ऐसे में उन्हें खुशी होगी अगर वह आम आदमी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़कर और चुनाव जीतकर पार्टी के साथ मिलकर जिले का विकास करेंगे।

Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

650
पेज 1 / 109