शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

एनएसएस ने रैली निकालकर दिया टीकाकरण का संदेश, मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी लोगों को बताया

Headlines Today24

4 years ago 17 views
एनएसएस ने रैली निकालकर दिया टीकाकरण का संदेश, मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी लोगों को बताया
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 15 से 18 वर्ष के किशोरों के शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए मंगलवार को उत्कृष्ट विद्यालय की एनएसएस इकाई ने रैली निकालकर कोरोना से बचाव के लिए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। रैली क्रमांक 1 स्कूल से हॉस्पिटल रोड, परेड चौराहा से शास्त्री चौराहे होते हुए वापस स्कूल पर समाप्त हुई। इस दौरान राहगीरों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाने की भी सलाह दी तथा परिवार के सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड -19 का टीका आवश्यक रूप से लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य पी एस चौहान एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी धीरज सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्य ने कहा टीका लगवाना सुरीक्षित रहने के लिए बहुत आवश्यक है।उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय के पात्र बच्चों का शत प्रतिशत वैक्सिनेशन हो चुका है। रैली में स्वयं सेवक हर्षित यादव, लल्लन वर्मा, मधु बंसल, रौनक राजावत, खुशी बंसल, पल्लवी नरवरिया, अमन वर्मा, अनुभा जैन, सीमा प्रजापति, सलोनी नेगी, तनिष्का वर्मा, गिर्राज व्यास, अभिमन्यु सिंह आदि ने सहभागिता की।
Tags #

शेयर करें