शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

मलेरिया दिवस पर स्कूली बच्चों ने डेंगू - मलेरिया मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Headlines Today24

1 year ago 72 views
मलेरिया दिवस पर स्कूली बच्चों ने डेंगू - मलेरिया मुक्त बनाने का लिया संकल्प
  भिंड। जिले में मच्छर जनित बीमारियां (डेंगू - मलेरिया चिकनगुनिया जीका एवं फाइलेरिया) के नियंत्रण की दिशा में एम्बेड परियोजना द्वारा गोदरेज एवं फैमिली हेल्थ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में विशेष प्रयास व गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की रोज मलेरिया दिवस पर एम्बेड परियोजना के जिला समन्वयक पवन शर्मा द्वारा रेमजापुरा शासकीय स्कूल में बच्चों को बताया गया कि डेंगू-मलेरिया ,चिकनगुनिया एवं फाइलेरिया जैसी सभी घातक बीमारियां संक्रमित मच्छर के काटने से एक दूसरे में फैलती है। बीमारियों के मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपते हैं इसलिए अपने घर की पानी की टंकिया, तथा कूलर और जानवरों के पीने वाली टंकियों का पानी हर हफ्ते बदलना चाहिए एवं अपने घर के आस-पास गड्ढे व नालियों में पानी इकट्ठा न होने दें जिससे मच्छरों से होने वाले लार्वा को रोका जा सके। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गणेश शाक्य ने मच्छरों से बचाव को लेकर छात्रों को बताया कि मच्छरदानी, क्रीम ,ऑल आउट, अगरबत्ती , नीम के पत्तों का धुआं एवं फुल आस्तीन के कपड़ों को पहनकर तथा स्वच्छता आदि को अपनाकर हम मच्छर जनित बीमारियों से बच सकते हैं और अपने भिंड जिले को मच्छर जनित बीमारियों से मुक्त बना सकते हैं। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने मलेरिया-डेंगू मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर ऑर्डिनेटर अनुराग गुर्जर और उदयवीर बघेल मौजूद रहे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104