22.1 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

भारौली थाना पुलिस ने किया अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

भिण्ड, पवन शर्मा

भिण्ड। भारौली थाना पुलिस ने क्षेत्र के मुसावली तिराहा पुलिया के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हवालात पहुंचा दिया है।


जानकारी के मुताबिक भारौली थाना प्रभारी अनीता गुर्जर को सोमवार को अपरान्ह मुखबिर जरिए सूचना मिली कि भिण्ड अमायन रोड पर मुसावली तिराहा पुलिया के पास एक युवक असलहा लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। पुलिस ने दलबल के साथ बताए गए स्थान की घेराबंदी कर सतेन्द्र उर्फ सत्ते पुत्र गंगासिह राजावत निवासी योगनंद का पुरा भारौली कलां को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 (1-बी)ए आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्र.34/23 प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Headlines Today 24

Related posts

Guida completa all’esperienza di gioco su Admiralbet

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिवारी के नगर आगमन पर किया स्वागत

Headlines Today24

Erfahrungen mit dem n1bet casino im Überblick