23.2 C
Bhind
November 7, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्ड

रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। भिण्ड के युवा क्रिकेटर रोहित राजावत ने अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में मध्य प्रदेश अंडर-23 और छत्तीसगढ़ अंडर-23 के बीच खेले गए चार दिवसीय मुकाबले में रोहित ने दोनों पारियों में कुल 13 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया।

बारिश के कारण मैच के दो दिन प्रभावित रहने के बावजूद मध्य प्रदेश की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत में रोहित राजावत की घातक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई।

रोहित ने पहली पारी में 11 ओवर में मात्र 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 6 मेडन ओवर भी फेंके। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 13 ओवर में 42 रन देकर 8 विकेट चटकाए। खास बात यह रही कि दूसरी पारी में उन्होंने पांच बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड कर अपनी सटीक लाइन-लेंथ और धारदार गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन किया।

रोहित की इस उपलब्धि से भिण्ड जिला क्रिकेट एसोसिएशन (BDCA) में खुशी का माहौल है। रोहित वर्तमान में BDCA के चौधरी दिलीप सिंह लॉ कॉलेज ग्राउंड पर कोच रविशेखर कटारे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इसी मैदान पर कोच रविशेखर कटारे से प्रशिक्षण लेने वाले बल्लेबाज सक्षम पुरोहित ने हाल ही में अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच में शतक लगाकर जिले का नाम रोशन किया था। अब रोहित राजावत के इस शानदार प्रदर्शन ने भिण्ड के क्रिकेट प्रतिभाओं की एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है।

Headlines Today 24

Related posts

हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के परीक्षा परिणाम में जिले के इस स्कूल के दो छात्र प्रदेश एवं चार छात्र जिले की मेरिट में आये

Headlines Today24

पटवारी प्रीमियर लीग के फाइनल में यह टीम बनी विजेता

Headlines Today24

भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है होली पर्व: रत्ना, नवोदित युवा कवियत्री साक्षी जैन का हुआ सम्मान

Headlines Today24