22 C
Bhind
October 16, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्ड

BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन के लिए बुधवार का दिन स्वर्णिम रहा। एक ओर जहां अंडर 15 टीम ने इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट मैच में श्योपुर को हराकर जीत हासिल की तो वहीं एक अन्य मैच में भिण्ड टीम ने ग्वालियर तानसेन क्लब को आसानी से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं चंडीगढ़ में खेले जा रहे कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में भी भिंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी मध्य प्रदेश अंडर 19 टीम के कप्तान सक्षम पुरोहित के शानदार 165 रनों की बदौलत मध्य प्रदेश ने पंजाब की टीम पर चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन ही शानदार जीत दर्ज कर ली।

भिण्ड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेल रहे खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर कोच रवि शेखर कटारे ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उनकी मेहनत को श्रेय दिया है। कोच श्री कटारे का कहना है कि खिलाड़ियों को सही समय पर सही प्लेटफॉर्म और कोच मिले और खिलाड़ी मेहनत करे तो उनके लिए किसी भी मैच में बेहतरीन खेलते हुए जीत दर्ज करना कोई बड़ी बात नहीं है। BDCA के खिलाड़ियों के लगातार अच्छे प्रदर्शन से जूनियर खिलाड़ी भी उत्साहित हैं और वह भी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।

Headlines Today 24

Related posts

दिव्यांगों के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम, मंत्री से सहायता के इंतजार में कार्यकर्ताओं के पैरों के बीच फंसा दोनों पैरों से दिव्यांग, मायूस होकर लौटा वापस

Headlines Today24

क्विज प्रतियोगिता में स्नेहा रही प्रथम , राधिका चतुर्वेदी और नीतू बघेल ने हासिल किया दूसरा और तीसरा स्थान

Headlines Today24

कथित पटवारी भर्ती घोटाले सहित अन्य घोटालों को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

Headlines Today24