21.4 C
Bhind
September 29, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

विश्व पर्यटन दिवस पर BTAA का भव्य आयोजन, पर्यटन उद्योग को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

 

भोपाल, 27 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भोपाल ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन (BTAA) द्वारा बैरागढ़ स्थित द ग्रैंड जलसा रिसोर्ट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ट्रेवल एजेंट्स, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना, ट्रेवल व्यवसायियों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना तथा पर्यटन क्षेत्र में नए अवसरों पर चर्चा करना रहा। इस दौरान इंडस्ट्री के गणमान्य लोगों ने अपने विचार भी रखे।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए पर्यटन उद्योग के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ट्रेवल एजेंट्स से अधिक से अधिक संख्या में BTAA से जुड़ने का आह्वान किया, ताकि व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सके और उनकी समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से किया जा सके।

आयोजन के दौरान ट्रेवल एवं पर्यटन क्षेत्र से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मनोरंजक गतिविधियों तथा संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। रिसोर्ट प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों के लिए उत्कृष्ट खान-पान एवं आतिथ्य की व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्रैंड जलसा रिसोर्ट के मैनेजर ने रिसोर्ट की विशेषताओं और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद रिसोर्ट संचालक दीपक खुबचंदानी ने अपने विजन को साझा करते हुए बताया कि रिसोर्ट को यूरोपियन शैली की थीम पर विकसित किया गया है, ताकि यहां आयोजित होने वाले विवाह एवं अन्य समारोह लोगों के लिए जीवनभर की यादगार बन सकें।

उन्होंने बताया कि रिसोर्ट में कुल 63 कमरे हैं, जिन्हें तीन अलग-अलग श्रेणियों में विकसित किया गया है। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक रूफटॉप रेस्टोरेंट भी तैयार किया गया है, जहां मेहमानों को बेहतर अनुभव प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में रिसोर्ट के जनरल मैनेजर भानुप्रताप ने सभी प्रतिभागियों को पूरे परिसर का भ्रमण कराया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। आयोजन की सफलता पर भोपाल ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ने रिसोर्ट प्रबंधन को स्मृति-चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और पर्यटन उद्योग को नई दिशा देने के संकल्प के साथ सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।

Headlines Today 24

Related posts

इस मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया भारत के लिए भगवान का वरदान, हजारों की सभा में पढ़े प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे

Headlines Today24

तथाकथित संत मिर्ची बाबा ने फिर कराया अपना अपमान, राजनैतिक मंच पर जगह नहीं मिली तो बैठा जमीन पर

Headlines Today24

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर पुलिस प्रशासन का हल्ला बोल, 3 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक पोकलेन जब्त

Headlines Today24