28.5 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

गिरीश शर्मा, शिवप्रताप सिंह, अतुल सहित कई पुलिसकर्मियों को मिलेगा DGCR अवार्ड!

परानिधेश भारद्वाज,

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 100 के करीब अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए DGCR (Director General’s Commendation Roll) से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें भिण्ड जिले के भी पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में शामिल हैं। वर्तमान में भारौली थाना प्रभारी गिरीश शर्मा, ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह, बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया, नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर, साइबर सेल प्रभारी सत्यवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर देवीदीन अनुरागी, देहात थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक गुरदास सोढ़ी, सतेन्द्र यादव, अभिषेक यादव, दीपक राजावत, राहुल, महेश के नाम शामिल हैं। वहीं भिण्ड में पदस्थ रह चुके वर्तमान में मुरैना जिले के बानमोर थाना प्रभारी दीपेन्द्र यादव को भी इस अवार्ड से नवाजा जाएगा।

आपको बता दें कि बेहतरीन पुलिसिंग करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा हर साल DGCR अवार्ड देकर उनके कार्यों को सम्मानित किया जाता है।

Headlines Today 24

Related posts

उंगली करने वालों की वजह से पूरी ऊर्जा से किये कार्य- विधायक संजीव सिंह

Headlines Today24

मेहगांव थाना पुलिस ने ओवर लोडिंग एवं बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर की कार्यवाही

Headlines Today24

संगीतमय संध्या के द्वारा दी गई माधवराव सिंधिया को श्रद्धांजलि, ग्वालियर-चंबल अंचल के लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि,

Headlines Today24