27.3 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ आज दोपहर दो बजे पहुंचेंगे परा गांव स्थित अमन आश्रम

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज रविवार दोपहर दो बजे परा गांव स्थित अमन आश्रम पहुंचेंगे। नारायण सेवा समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ द्वारा भिण्ड जिले में ज्ञान की गंगा बहाई जाएगी। इस वर्ष परा गांव में स्थित अमन आश्रम में ही श्री राम कथा का आयोजन शंकराचार्य महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा। इसके लिए आश्रम में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

नारायण सेवा समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि भिण्ड वासियों केलिए यह बहुत ही सौभाग्य का विषय है कि इतने बड़े संत की विशेष कृपा भिण्ड जिले पर है और वह हर वर्ष जिलेवासियों को दर्शन देकर उनका जीवन धन्य करते हैं।

जिलेभर में गुरुजी के हजारों शिष्य हैं जिन्होंने शंकराचार्य महाराज से गुरु दीक्षा ली है। पूर्णिमा को सिवनी जिले के पिठेरा में स्थित माँ अन्नपूर्णा आश्रम में चातुर्मास सम्पन्न कर शंकराचार्य जी काशी स्थित आश्रम पहुंचे। यहां से पंजाब प्रांत पहुंचकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। अब शंकराचार्य महाराज रविवार को भिण्ड पहुंचकर यहां के भक्तों को आशीष प्रदान करेंगे। ऐसे में सभी भक्तगणों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पधारकर शंकराचार्य जी के श्रीमुख से श्री राम कथा का रसामृत कर अपने जीवन को धन्य वनाने की अपील की है।

Headlines Today 24

Related posts

काशी धर्मपीठ शंकराचार्य पहुंचे भिण्ड, 26 तक रहेंगे अमन आश्रम परा में

Headlines Today24

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने दी रोजा इफ्तार पार्टी

Headlines Today24

भाजपा लगी है मंथन में, इस पार्टी ने भी मेहगांव में उतारी अपनी उम्मीदवार

Headlines Today24