19.2 C
Bhind
November 2, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भाविप की जागृति शाखा द्वारा शुरू हुआ बाल संस्कार शिविर

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड- भारत विकास परिषद शाखा जागृति के बाल संस्कार शिविर का प्रारंभ रविवार को स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक के मैदान में हुआ। शिविर का उद्घाटन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदौरिया ने मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया।


उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि शिव प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि जागृति द्वारा आयोजित शिविर में ग्रामीण बच्चों की भागीदारी इसे विलक्षण बना देती है। शहर में तो अनेक गतिविधियां संचालित होती रहती हैं। परंतु ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को लाकर उन्हें सेवा और संस्कार देने का काम सिर्फ परिषद ही कर सकती है। परिषद के सेवा कार्य की व्याख्या करते हुए भदोरिया ने काव्यात्मक तरीके से समझाया ‘रीति विचित्र दया निधि की कोई ऋषि मुनि इन्हें जान पाते’। भदोरिया ने अपनी तरफ से उत्कृष्ट छात्रों को पारितोषिक देने की घोषणा भी की।


शाखा अध्यक्ष उषा नगरिया ने स्वागत भाषण में उपस्थित सभी अभिभावक, सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया।
शाखा के पदाधिकारियो ने संयुक्त तौर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव प्रताप सिंह का श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
शाखा सचिव सीमा त्रिपाठी ने शाखा द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में छात्र अपनी भागीदारी करें।


बाल संस्कार शिविर की संयोजक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में योग, व्यायाम, श्लोक, गीत, बौद्धिक एवं शारीरिक खेल, रंगोली, मेहंदी इत्यादि गतिविधियों से परिचय कराया जाएगा।
शाखा संरक्षक एवं प्रांतीय संयोजक डॉक्टर उमा शर्मा ने परिषद के पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण का भाव समझाया।
शाखा सदस्य महेंद्र जैन ने मुख्य अतिथि महोदय को स्टील की बोतल एवं कपड़े का थैला भेंट करके प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग के लिए आव्हान किया।

संपूर्ण शिविर के दौरान बच्चे अत्यधिक उत्साहित दिखे एवं हर खेल की गतिविधि में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इस अवसर पर प्रांतीय संस्कार प्रमुख श्रवण कुमार पाठक, नगर समन्वयक धीरज शुक्ला, संस्थापक अरुणा पाठक, आभा जैन, श्रुति गुप्ता अनामिका ताम्रकार, सुनीता दैपुरिया, सुरेश बरुआ, संजीव गुप्ता, मनोज दीक्षित, स्वेता सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

आशा ऊषा कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

Headlines Today24

कांग्रेस ने की 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, तीन विधानसभा के टिकिट बदले

Headlines Today24

चौकी झांकरी थाना मौ पुलिस ने शासकीय स्कूल झांकरी पर चलाया हेलमेट, नशा मुक्ति तथा सायबर जागरूकता अभियान

Headlines Today24