19.2 C
Bhind
November 2, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगा चल समारोह

परानिधेश भारद्वाज,

दिनांक 9 जून ज्येष्ठ माहा शुक्ल पक्ष तृतीया को युगपुरुष महाराणा प्रताप की जयंती के शुभ अवसर पर वहान रैली/ चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में सर्व समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। क्षत्रिय समाज सुधार संघ ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराणा प्रताप जयंती पर चल समारोह के लिए संपूर्ण जिले में सघन जनसंपर्क किया गया। जिसमें अमायन, लहार, सेंवढ़ा, मेंहगांव, गोहद, गोरमी, अटेर सभी जगह जा जाकर सर्वसमाज से अपील की है कि सभी लोग अपने-अपने वाहनों से सुभाष चंद्र बोस तिराहा भिंड पर एकत्रित हों। यहां से बस स्टैंड होते हुए परेड चौराहा से गोल मार्केट, बजरिया, भिंड किला से जेल रोड होकर लहार रोड गोलंबर से सर्किट हाउस भिंड के पास स्थित युग पुरुष महाराणा प्रताप के प्रतिमा स्थल तक वाहन चल समारोह का सहभागी बनने का कष्ट करें।


सुभाष चंद्र बोस तिराहे पर पुराना बस स्टैंड डिपो के अंदर समस्त जिले से आए हुए महानुभावों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। बैठक स्थान पर कूलर, पंखे एवं टेंट लगाकर ठंडे पानी की व्यवस्था है, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी ना हो। क्षत्रिय समाज सुधार संघ ने बताया कि चल समारोह में हजारों लोगों के आने की संभावना है। संपूर्ण चल समारोह में आधा दर्जन के करीबन डीजे साउंड एवं एक तियाही से ऊपर वघ्घी और आधा दर्जन के तकरीबन घोड़े बुलाए गए हैं। उक्त चल समारोह युग पुरुष महाराणा प्रताप के जीवन का संदेश देने के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाजे बजे के साथ हर्षोल्लाह पूर्ण तरीके से आयोजित किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से क्षत्रिय समाज सुधार संघ के अध्यक्ष रामौतार सिंह चच्चू, कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र सिंह सांकरी, अरुण सिंह भदौरिया नेक्से फौजी सहसचिव, दीपक सिंह भदौरिया किशुपुरा, सुमेर सिंह भदौरिया कीरतपुरा, सूर्यांश भदौरिया कीरतपुरा, राजदीप भदौरिया, छोटू उर्फ जयदीप राजावत,सतेंद्र सिंह राजावत बवेडी, शत्रुघ्न सिंह राजावत एवं जगत सिंह सेंगर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

महाराणा प्रताप जयंती चल समारोह की जानकारी देते हुए एडवोकेट शैलेंद्र सांकरी
Headlines Today 24

Related posts

स्वामी विवेकानंद ने ज्ञान के विस्तार के साथ ही चरित्र निर्माण करने में सक्षम शिक्षा पर दिया जोर – दंडोतिया

Headlines Today24

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Headlines Today24

Betano Erfahrungen: Alles über den Sportwetten-Anbieter