36.3 C
Bhind
June 20, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

सिलेंडर में रिसाव के बाद लगी आग में एक वृद्धा की मौत एवं तीन घायल

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

फूप कस्बे के वार्ड क्रमांक 7 में एक घर में सिलेंडर बदलने के दौरान गैस का रिसाव होने के बाद आग लगने से वृद्धा की मौत हो गई जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। महिला की ज्यादा गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

दरअसल शुक्रवार शाम को फूप के वार्ड सात निवासी मनोज जोशी के घर का गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद उसे रिप्लेस करने के लिए पहले से रखा नया सिलेंडर जैसे ही खोला गया तो उसमें से काफी तेजी से गैस निकलने लगी। वहीं पास वाले कमरे में रखे पूजा के दीपक के संपर्क में आते ही गैस ने आग पकड़ ली और पूरे घर में आग फैल गई। इस घटना में मनोज की 78 वर्षीय मां कमला देवी सबसे ज्यादा हताहत हुईं और उनकी मौत हो गई। साथ ही 14 वर्षीय खुशी पुत्री मनोज जोशी और 10 वर्षीय देवू जोशी पुत्र सोनू जोशी भी झुलस गए। इधर आग लगते ही बच्चों को बचाते समय बहू रंजना जोशी पत्नी योगेश जोशी गंभीर रूप से झुलस गई। सभी घायलों को सबसे पहले स्थानीय प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से रंजना को सीधे ग्वालियर रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और पुलिस पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Headlines Today 24

Related posts

बच्चों को बताए मलेरिया से बचाव के उपाय, आप भी जानें

Headlines Today24

शहर जिला कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Headlines Today24

समर्थक की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेता ने कराया बाजार बंद, कही यह बात

Headlines Today24