26.2 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकताः हेमंत कटारे

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व सत्यदेव कटारे की 7वी पुण्यतिथि पर परिजनों सहित कार्यकर्ताओ ने किया नमन

भिंड। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय सत्यदेव कटारे की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को अटेर क्षेत्र के सुरपुरा स्थित उनके पैत्रक गांव मनेपुरा में समाधि स्थल पर परिजनों और समर्थकों ने कार्यक्रम आयोजित कर नमन करते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक हेमंत कटारे, मां श्रीमती मीरा कटारे, भाई योगेश कटारे सहित समस्त परिजन मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने भावुक होते हुए कहा पिता की कमी तो कोई पूरी नहीं कर सकता, लेकिन आप सबका इतना प्यार ही मेरी ताकत है। मैं आपको इतना विश्वास दिलाता हूं कि किसी भी कार्यकर्ता को कभी पीठ नहीं दिखाऊंगा। आप सब अटेर क्षेत्र की जनता की में पिता के रूप में ही सेवा करूंगा और आप सब से भी यही आशा और विश्वास है कि आप भी पिता के रूप में ही मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। चुनाव का समय है, दो चुनाव हार चुका हूं आज मुझे आपके संबल और आशीर्वाद की सबसे ज्यादा जरूरत है। पांच साल के लिए मुझे मौका दें, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मुझे पिता की कमी जरूर महसूस होती रहेगी लेकिन आपको कभी उनकी कमी महसूस नहीं होने दूंगा।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्री राम बघेल ने कहा मैंने अपने राजनीतिक जीवन में स्व सत्यदेव कटारे जितना निडर, दबंग और कार्यकर्ताओं को बढ़ाने वाला नेता नहीं देखा और वही छवि में उनके पुत्र हेमंत में देखता हूं। इस अवसर पर डॉ हरिविलाश शर्मा, बाबा भगवान दास सैंथिया, डॉ अनिल भारद्वाज, संजय भूता, अरविंद बघेल, थान सिंह यादव, श्रीनारायण देपुरिया, सुरेश यादव, मायाराम जाटव, बंटी पचौरी, आशुतोष शर्मा, रमन शर्मा, पंकज भदौरिया, श्रीकृष्ण कुशवाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामवासी शामिल हुए।

Headlines Today 24

Related posts

चम्बल के दुर्गम बीहड़ में क्यों लगाई युवाओं ने दौड़? पढ़िए पूरी खबर…

Headlines Today24

कलेक्टर-एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए बहाया जमकर पसीना

Headlines Today24

यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित बजट है: पाठक

Headlines Today24