34.5 C
Bhind
June 16, 2026
Headlines Today 24
खेलदेशमध्यप्रदेश

क्रिकेट में ग्वालियर-चंबल के लिए गौरव का क्षण, वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हुआ भिण्ड के इस खिलाड़ी का चयन

हाल ही में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा BCCI द्वारा आयोजित होने वाली वीनू मार्कण्ड ट्रॉफी के लिए मध्य प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा की गई है। इस टीम में चंबल के खिलाड़ी ने भी जगह बनाई है। भिंड के रहने वाले विष्णु भारद्वाज को बतौर स्पिनर बॉलर टीम में जगह दी गई है। बीते वर्षों में हुए संभाग एवं प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट में विष्णु ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया और बतौर स्पिनर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसीका परिणाम है कि विष्णु भारद्वाज को मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम में जगह मिली है। विष्णु काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और मैदान में जमकर पसीना बहाते हैं। जिसने भी विष्णु की गेंदबाजी को देखा है उसका कहना है कि अपने प्रदर्शन की दम पर वह भारतीय टीम में जगह बनाने का माद्दा रखते हैं।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करना कर्नाटक कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार की ओछी मानसिकता का परिचायक- डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24

भारतीय सैनिकों द्वारा चीनी सैनिकों की कुटाई का वीडियो हुआ वायरल! देखिये वायरल वीडियो…

Headlines Today24

दिनारा स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Headlines Today24