19.1 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

जब सरकार ने नहीं सुनी तो अब युवा मिलकर करेंगे महात्मा गांधी जयंती पर सड़क का निर्माण

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। अटेर विधान सभा क्षेत्र में स्थित पावई माता मंदिर तक 500 मीटर के क्षेत्र में सड़क ना होने से भक्तों को परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों द्वारा सड़क निर्माण के लिए कई आवेदन देने के बाद भी जब शासन प्रशासन सड़क डालने में नाकाम रहा तो जय मां पावई वाली सेवा समिति के भक्त मंडल ग्रुप के सैकड़ो युवाओं ने आपसी सहयोग से श्रम दान के द्वारा मातारानी की सड़क डालने का निर्णय लिया। जिसके बाद तय दिनांक 02 अक्टूबर को 11 बजे का समय सड़क निर्माण के लिए निर्धारित किया गया। जिसमें पूज्य संत महामंडलेश्वर राम दास जी महाराज महंत ददरौआ सरकार, पूज्य संत श्रद्धेय कमल दास जी महाराज टीकरी वाले, पूज्य संत श्रद्धेय प्रेमानंद जी महाराज, पूज्य संत श्रद्धेय हरिनिवास जी महाराज, पूज्य संत श्रद्धेय प्रथुवन जी महाराज, पूज्य संत श्रद्धेय राघव गिरी महाराज राष्ट्रीय महासचिव संत समिति आदि संतो के द्वारा भूमिपूजन कर पावई माता मंदिर की सड़क का कार्य शुभारंभ किया जाएगा।


प्रेस को जारी विज्ञप्ति में समाज सेवी सुनील फौजी ने बताया कि हम सभी भक्तो के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मैया के रास्ते का हम सभी माता शबरी की तरह सृजन करेंगे। एक भक्त एक फुट के हिसाब से सभी भक्त मिलकर सड़क निर्माण कर रहे हैं। इंडियन वेटर्न आर्गनाइजेशन के संभागीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष शिव बहादुर भदोरिया, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, समाज सेवी मनोज दैपुरिया, जयदीप सिंह फौजी सरकार तथा जय मां पावई सेवा समिति भक्त मंडल ग्रुप के सैकड़ो युवा सहित कई समाज सेवी माता की सड़क निर्माण में शबरी बनेंगे।

Headlines Today 24

Related posts

दो बूंद जिंदगी की पिलाकर कलेक्टर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Headlines Today24

महिला कांग्रेस ने हनुमान चालीसा का पाठ कर किया ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ कार्यक्रम का शुभारंभ

Headlines Today24

घी के 501 दीपकों द्वारा किया जाएगा शंकराचार्य भगवान की महाआरती का भव्य आयोजन, मंशापूर्ण गौशाला प्रबंधन ने की तैयारी

Headlines Today24