23 C
Bhind
September 9, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

इस थाना पुलिस ने 7 वर्षों से चल रहे फरार 2 स्थाई वारंटियों को भेजा हवालात

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक तथा डीएसपी मुख्यालय पूनम थापा के मार्गदर्शन में फरारी स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाकर कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को थाना ऊमरी पुलिस द्वारा प्रकरण क्रमांक 110/17 धारा 279,337,338,304(A) में विगत 06 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को उसके घर से एवं प्रकरण क्रमांक 1927/16 धारा 279, 337 भादवि में विगत 07 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को गोहद चौराहा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

दोनो आरोपी विगत कई वर्षों से फरार थे जिनकी लगातार पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविंद्र शर्मा, प्रधान आर विनोद सिंह, आशीष तिवारी, आरक्षक विमल भदौरिया, धर्मपाल परिहार, थाना ऊमरी, रामकुमार तोमर थाना गोहद चौराहा की मुख्य भूमिका रही ।

Headlines Today 24

Related posts

सामाजिक समरसता से ही जातिगत विद्वेष दूर होगा- संजीव नायक

Headlines Today24

सेवा और संस्कार का अनुपम संगम है भारत विकास परिषद- डॉक्टर उमा

Headlines Today24

शिक्षक हैं समाज निर्माता, उनका हमेशा करता रहूंगा सम्मान- संजीव सिंह कुशवाह संजू

Headlines Today24