26.8 C
Bhind
July 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

शिक्षक हैं समाज निर्माता, उनका हमेशा करता रहूंगा सम्मान- संजीव सिंह कुशवाह संजू

शिक्षक दिवस पर विधायक ने कराया 6वां शिक्षक सम्मान समारोह।करीब 2500 शिक्षक शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान।

भिण्ड, पवन शर्मा

भिंड में सदर विधायक संजीव सिंह के कुशवाह उर्फ संजू के द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में लगातार 6वां शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ रामलखन सिंह, मुख्य अतिथि आर एन तिवारी, विधायक संजीव सिंह ने सरस्वती मां एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की।

विधायक संजीव सिंह ने पत्नी शैलेष सिंह के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ रामलखन सिंह ने कहा कि शिक्षक देश का भविष्य तैयार करते हैं। विधायक संजीव सिंह ने बताया कि उनके द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह 2018 से कराया जा रहा है। जिस भिंड को डाकुओं के नाम से बदनाम किया गया था,उसी भिंड से इन्हीं शिक्षकों की बदौलत कई छात्र छात्राएं आईएएस, आईपीएस बनकर भिंड का नाम रोशन कर रहे हैं। शिक्षकों की ही देन है कि उनके पढ़ाए छात्र वैज्ञानिक बने और चांद तक पहुंचे। विधायक ने कहा कि अगली बार से शासकीय शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साथ प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं का भी सम्मान जब तक जीवित हूं तब तक कराउंगा।

विधायक संजीव सिंह के द्वारा ऐतिहासिक शिक्षक सम्मान समारोह भिंड शहर के संस्कृति मैरिज गार्डन में शाम 5 बजे शुरू कराया गया। सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं को विधायक के द्वारा सॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शिक्षकों ने कहा कि विधायक संजीव सिंह के द्वारा लगातार 2018 से जो शिक्षक सम्मान समारोह कराया जा रहा है वह सराहनीय है। शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह, विधायक संजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, जनपद अध्यक्ष सरोज रामकेश बघेल, जनपद उपाध्यक्ष शिवांकर मयूर भदौरिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष भानू भदौरिया, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीक, सत्यभान सिंह भदौरिया सहित कई जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

फ़ास्ट फ़ूड का सेवन हमें स्लो करता है – डॉ हिमांशु बंसल

Headlines Today24

मनुष्य पुरुषार्थ करे तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं- शंकराचार्य

Headlines Today24

आशा ऊषा कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

Headlines Today24