28.5 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पटवारियोंने वृद्धाश्रम में फल मिष्ठान वितरण कर की सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

भिण्डसे पवन शर्मा की रिपोर्ट

पूरे प्रदेश में पटवारी सरकार के खिलाफ लामबंद चल रहे हैं और ऐसे में वह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार को जगाने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। भिंड में जहां पटवारियों ने पहले मुंडन कराया तो वहीं सुंदरकांड का पाठ करने के बाद रविवार को उन्होंने वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और खाद्यान्न वितरण कर सरकार की सद्बुद्धि की अपील की। पटवारियों का कहना है कि वृद्धजनों के आशीर्वाद से ही शायद सरकार उनकी सुन ले। ऐसे में पटवारी वृद्धाश्रम पहुंचे और वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया और उनसे निवेदन किया कि वह ईश्वर से प्रार्थना करें ताकि सरकार उनकी बात सुन ले और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कदम उठाए।

इस दौरान बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

भिण्ड नगरपालिका में इन उम्मीदवारों ने बाजी मारी

Headlines Today24

अधिया, बंदूक, कट्टों के साथ 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, पुलिस अधीक्षक ने दिया टीम को 10 हजार का इनाम

Headlines Today24

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले मध्यप्रदेश के पहले घुड़सवार राजू भदौरिया का मंत्री ने किया सम्मान

Headlines Today24