19.2 C
Bhind
November 2, 2026
Headlines Today 24
खेल

चंबल के दो खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जर्मनी रवाना, इस खिलाड़ी की रही प्रेरणा

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिंड। जिले के दो खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी रवाना हो गए हैं। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत के बलबूते पर भिंड की पहचान बदलने का प्रयास किया है। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन अब भिंड सहित समूचे चंबल अंचल की माटी का मान बढ़ा रहा है। एक बार फिर से राष्ट्रपति पदक सम्मानित पूजा ओझा पुत्री महेश ओझा और अंतरराष्ट्रीय प्लेयर गजेंद्र सिंह कुशवाह पुत्र यशवंत सिंह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं। यह जानकारी कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन संरक्षक राधे गोपाल यादव के द्वारा दी गई। कयाकिंग केनोइंग खेल को भिण्ड में लाने का श्रेय खिलाड़ी राधे गोपाल यादव को ही जाता है। ऐसे में कह सकते हैं कि राधे गोपाल की प्रेरणा और उत्साहवर्धन और अपनी कड़ी मेहनत और लगन से ही यह खिलाड़ी आज वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

गजेंद्र सिंह और पूजा ओझा के अलावा भी टीम में जो खिलाड़ी है उनमें से कुछ खिलाड़ी दूसरे प्रदेश के हैं परंतु उनकी प्रारंभिक ट्रेनिंग भिंड में ही प्रारंभ हुई थी।
भोपाल से मयंक ठाकुर सर के नेतृत्व में अनिल राठी सर पिछले दो माह से सभी पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय ट्रेनिंग कैंप में प्रैक्टिस करा रहे थे।

भिंड कायाकिग केनोइग संघ का कहना है कि गजेंद्र और पूजा दोनों खिलाड़ी न केवल भिंड का नाम रोशन करेंगे बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाकर आएंगे।
वर्ल्ड चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए वरदान होती है। इसमें प्रथम 6 नंबर तक आने वाले खिलाड़ियों को ओलंपिक में खेलने का मौका मिलता है। पूरे भारत से 8 खिलाड़ियों की संभावना प्रथम स्थान पर आने की है उनमें से भिंड के दोनों खिलाड़ी भी हैं यह भिंड के लिए सौभाग्य की बात है।


इस प्रतियोगिता के तुरंत बाद सितंबर माह के अंत में फ्रांस में वर्ल्ड कप में भी भिंड के खिलाड़ी भाग लेंगे और सितंबर माह में ही एशियन गेम्स के लिए भी भिंड के खिलाड़ी तैयार हैं।
यह पहली बार होगा इतने बड़े टूर्नामेंट में भिंड के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
किशोरी बोट क्लब संरक्षक राधे गोपाल यादव का कायाकिग केनॉइग सचिव डॉक्टर योगेंद्र यादव, अध्यक्ष कुलदीप सिंह कुशवाह, गगन शर्मा, जयदीप सिंह, राहुल यादव भूरे सहित खेल से जुड़े सभी लोगों ने अग्रिम बधाई दी है।

Headlines Today 24

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व छात्र-छात्राओं ने बीहड़ों के बीच स्थित किले पर किया योग

Headlines Today24

चम्बल डिवीजन मैच के फाइनल में यह टीम बनी विजेता

Headlines Today24

विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन कर मनाया गया खेल दिवस, हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

Headlines Today24