26.7 C
Bhind
August 2, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

5 कलेक्टर सहित 13 आईएएस के हुए तबादले। गुना, भिंड, पन्ना, उमरिया, छिंदवाड़ा के कलेक्टर बदले

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रविवार देर रात को आदेश जारी कर 13 आईएएस को इधर से उधर किया है। जिनमें 5 कलेक्टर भी शामिल हैं। गुना, भिंड, पन्ना, उमरिया, छिंदवाड़ा के कलेक्टरों का ट्रांसफर किया गया है।

श्रीकांत भनोट को श्रम आयुक्त इंदौर, तरुण राठी को कलेक्टर गुना, भोपाल नगर निगम कमिश्नर बीएस चौधरी कोलसानी को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। हरजिंदर सिंह पन्ना के नए कलेक्टर होंगे। संजीव श्रीवास्तव को भिंड कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मनोज पुष्प अब छिंदवाड़ा के कलेक्टर होंगे। वर्तमान में पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा को मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है। उमरिया कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल में सचिव बनाया गया है ।
भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड भोपाल के प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। इसके साथ ही उनके पास पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप सचिव का भी चार्ज रहेगा।
गुना कलेक्टर फ्रैंक नोबेल ए भोपाल नगर निगम के कमिश्नर बनाए गए हैं। उनके पास एमपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
छिंदवाड़ा कलेक्टर शीतला पटले मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव बनाई गई हैं। इसके साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट परियोजना संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।
भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ बुद्धेश कुमार वैद्य उमरिया के कलेक्टर होंगे।
भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप केरकेट्टा भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं।

,

Headlines Today 24

Related posts

चुनाव से पहले प्रदेश के सभी धाम सरकारों के दर्शन पूजन करेंगे मुख्यमंत्री!

Headlines Today24

Accident: बस और कंटेनर साइड से भिड़े, खिड़की के पास बैठे 7 लोगों की मौत, 16 घायल। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 719 पर हुआ हादसा

Headlines Today24

इस नेता के नेतृत्व में होगा अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन, कई दलों के कार्यकर्ता थाम सकते हैं इस दल का दामन!

Headlines Today24