26.8 C
Bhind
August 26, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया याद

भिंड : देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, मिसाइलमैन के रूप में प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अवंतीबाई मांगलिक भवन पर उन्हें भावभनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि कलाम साहब की मिसाल ढूंढ़ना मुश्किल है। ग़रीबी में शिक्षा ग्रहण करना उनके लिए मुश्किल भरा काम रहा। विलक्षण प्रतिभा के धनी कलाम साहब को कामयाबी कदम चूमने के लिए बेताब रहती थी। उन्होंने 1974 और 1998 में परमाणु परीक्षण में मुख्य भूमिका निभायी और हम देशवासियों को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज नरवरिया ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने देश को अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित जैन, शेरू पचौरी एवं श्याम राठौर, मंडल महामंत्री संतोष राजावत एवं सत्येंद्र राजावत, पूर्व सह मीडिया प्रभारी अमित यादव, जिला आईटी प्रभारी दीपेश तोमर, मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे एवं रवि बाजपेई, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी एवं सूरज बरुआ, जिला सह कोषा अध्यक्ष सौरभ पलक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिनव तोमर , मंडल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी, के.के भदौरिया, रितेश भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

भारत विकास परिषद शाखा जागृति का निर्वाचन सम्पन्न, इन महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

Headlines Today24

शराब तस्करों के शातिराना तरीके, दवाई के पेटियों में भरी शराब और खाद-बीज की थमाई रॉयल्टी, ड्राइवर को भी नहीं पता कहाँ तक जाना है

Headlines Today24

कलचुरी महासभा की बैठक में वीरेंद्र शिवहरे बने शिवहरे समाज के जिला अध्यक्ष

Headlines Today24